আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहले पूर्ण वैक्सीनेटेड वार्ड को मिलेगा 11 हजार रुपए का पुरस्कार

Published on: June 26, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्र में अब कोरोना की तीसरी लहर से बचने के ब्रह्मास्त्र उपाय वैक्सीनेशन ने खासा जोर पकड़ लिया है. पंचायत प्रतिनिधि से लेकर मैदानी अमला पटवारी, सचिव, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी सबके द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कर पात्र लोगों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया जा रहा है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए अब पुनः तीसरी लहर आने की चेतावनी के बाद भी क्षेत्रवासी सरकारी गाइडलाइन से काफी दूर हैं. बगैर मास्क, सामाजिक दूरी एवं अन्य आवश्यक सावधानियों को नहीं अपनाना लोग अपनी शान समझ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन के प्रति अफवाहों के बाद वैक्सीनेशन का कार्य धीमी गति से चल रहा था पर अफसरों, कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधियों के भी मैदान में उतरने से अब वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी बढ़ गई है. विकासखण्ड के प्रायः सभी वैक्सीन सेंटर में खासी भीड़ उमड़ रही है.

http://संडे लॉकडाउन खत्म, सभी दुकानें रात 8 बजे तक खोली जा सकेंगी

नगर पंचायत अध्यक्ष भी जुटे

नगर के कुछ वार्डों में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार ने अचानक गति तब पकड़ ली जब नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव स्वयं लोगों को समझाने निकले. श्री यादव नगर के एक-एक कर सभी वार्डों में घर-घर पहुंचकर समझाइस देकर सभी को वैक्सीन लेने प्रेरित कर घर पर ही वैक्सीनेशन करवा रहे हैं. उनके इस प्रयास का असर दिखने लगा है और लगने लगा है कि पिथौरा शहर जल्द ही शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो जाएगा. उन्होंने घोषणा भी की है कि जो वार्ड पहले पूर्ण वैक्सीनेटेड होगा उसका सम्मान कर 11 हजार रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा.

जगदीशपुर पूर्ण वैक्सीनेटेड

इधर, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार विकासखण्ड के ग्राम जगदीशपुर में करीब पूरे पात्रों ने वैक्सीन लगवा ली है. सरपंच एवं पंचों के सामूहिक प्रयास से महामारी से बचने के इस प्रयास की स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने भी सराहना की है.

http://ब्लड बैंक प्रभारी के साथ मिलकर खून की कालाबाजारी, दो गिरफ्तार

मैदानी अमला जुटा : एसडीएम

स्थानीय एसडीएम श्री गोलछा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि द्वारा प्रेरित किया जा रहा है. इनके साथ स्थानीय प्रशासन से नायब तहसीलदार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसके अलावा शिक्षक भी घर-घर जा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वर्तमान में वैक्सीन सेंटरों में जिस तरह भीड़ उमड़ रही है उससे कहा जा सकता है कि क्षेत्र जल्द ही पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now