नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की कीमत शुक्रवार को स्थिर रहने के बाद एक बार फिर बढ़ गई हैं. तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त इजाफा किया है. पेट्रोल और डीजल के दाम में 35-35 पैसे की भारी बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में में पेट्रोल 98.11 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 88.65 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 104.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.16 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 97.99रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 99.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.22 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
http://कोरोना के इलाज में खर्च की गई राशि टैक्स फ्री, एक्स-ग्रेशिया में भी छूट
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://पैन-आधार लिंक करने की अंतिम तारीख 3 महीने बढ़ी
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










