महासमुंद. पुलिस ने ओड़िशा से यूपी लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों से 13 क्विंटल गांजा जब्त कर 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है. शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने खुलासा करते हुए बताया कि अनलॉक के बाद जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है. गुरुवार को कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा से एक आयशर ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर दिल्ली के लिए निकला है. टीम ने टेमरी नाके पर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी. इस दौरान ओड़िशा की ओर से आ रहा आयशर ट्रक क्रमांक ओडी 02 यू 7795 को रोक कर जांच की.
http://छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून नहीं तो अगली बार भूपेश सरकार भी नहीं : गोविंद
इस दौरान पुलिस को वाहन से कुल 52 बोरियों में 13 क्विंटल गांजा कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए मिला. चेकिंग से पूर्व पुलिस ने तस्करों से पूछा कि वाहन में क्या है. जिस पर उन्होने पुलिस को गुमराह करने के लिए फूलगोभी होना बताया.संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो फूलगोभी से लदी बोरियों के बीच तस्करों ने गांजे की बोरियां छिपा रखी थी. एसपी ने बताया कि आरोपी यूपी बलिया निवासी अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर मौके से भाग निकला था. लेकिन खरियार रोड रेल्वे फाटक बंद होने की वजह से वह फंस गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसके साथ दूसरा आरोपी बिहार निवासी हरिलाल पिता हीरालाल को भी पकड़ा गया है. जिनके पास से 10 लाख रुपए का आयशर ट्रक, 1 मोबाइल, 8180 रुपए नकद भी जब्त किया है. बताया जाता है कि आरोपी गांजे को यूपी लेकर जा रहे थे.
http://धान उठाव को लेकर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी पर आश्वासन, समस्या का समाधान नहीं!







