रायपुर. निगम मंडल की बहुप्रतिक्षित नियुक्तियां की शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार को छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग में नए अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति की गई. जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा को बनाया गया है. वहीं हफीज कुरैशी राजनांदगांव व अनिल जैन रायपुर सदस्य बनाए गए हैं. गौरतलब है कि महेंद्र छाबड़ा वर्तमान में कांग्रेस के प्रवक्ता हैं. उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है. वहीं सदस्य हफीज कुरैशी राजनांदगांव से पांच बार पार्षद रहे हैं और राजनांदगांव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे. कुरैशी ने कानून की पढ़ाई की है और उनका पेशा वकालत है. वहीं अनिल जैन वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं. वे विधानसभा चुनाव क्रमशः 2008, 2013 और 2018 में मंत्री मोहम्मद अकबर के चुनाव एजेंट थे.
http://जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण
18 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
रायपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 18 नवम्बर सोमवार को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई रोड रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. यह कैम्प सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा. प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक आई.सी.आई.सी.आई बैंक, जोमेटो एवं टॉप कैरियर सर्विस रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर, डिलीवरी पार्टनर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, सिविल इंजीनियर, एकाउंटेन्ट, टेली कॉलर, मोर्केटिंग मैनेजर, डिलीवरी बॉय, सिक्योरिटी गार्ड के लगभग 205 से अधिक पदों पर भर्तीे होगी. इन पदों के लिए न्यूनतम 10 वीं, ग्रेजुएट, टेली जी.एस.टी., आई.टी.आई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, एवं बी.ई सिविल के फेशर एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय रायपुर से भी संपर्क किया जा सकता है.







