रायपुर. बुधवार को गरियाबंद वनमंडल के छुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत लगभग 8 लाख रुपए कीमती 662 नग सागौन तथा बीजा आदि प्रजाति की चिरान जब्त की गई है. उक्त कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे.आर.नायक के मार्गदर्शन तथा वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा की गई. इनमें ग्राम खरखरा निवासी प्रीतम तथा तेजराम साहू के घर से 4 लाख 20 हजार रुपए की 39 सागौन चिरान, 258 बीजा चिरान, 67 नग साल चिरान, 15 नग कसही लकड़ी तथा 2 नग हल्दू लकड़ी शामिल है.
http://लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर नाराज, तहसीलदार-नायब तहसीलदार को नोटिस
इसी तरह संजय पटेल निवासी वार्ड-15 छुरा में स्थित फर्नीचर मार्ट में 3 लाख 48 हजार रुपए कीमती 267 नग सागौन, बीजा तथा साल चिरान और राजेन्द्र साहू निवासी खरखरा फर्नीचर मार्ट छुरा आमापारा में लगभग 10 हजार रुपए कीमती 14 नग सागौन तथा बीजा चिरान जब्त की गई. उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुयश धर दीवान, अशोक भट्ट, जयकांत गंडेचा, डिप्टी रेंजर जाकिर हुसैन सिद्दीकी, उपवनक्षेत्रपाल डोमार सिंह साहू, वनपाल दुर्गा प्रसाद दीक्षित आदि विभागीय अमले का सहयोग रहा. बता दें कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
http://शादी में दूल्हा नहीं पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने लौटाई बारात







