আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मासूम की जिंदगी बचाने चाहिए 22.50 करोड़ का इंजेक्शन, सांसद ने पीएम को लिखी चिट्ठी

Published on: June 23, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. विकासखंड पुसौर की ग्राम पंचायत तुरंगा के एक मध्यम वर्गीय किसान नरेन्द्र नायक एवं पद्मनी नायक के 14 माह के मासूम छयांक को दुर्लभ बीमारी ने जकड़ लिया है, जिसका इलाज भारत देश में संभव ही नहीं है. इस बीमारी से मासूम को उबारने व उसकी जिन्दगी बचाने के लिए जोलगेसिया इंजेक्शन चाहिए जिसे स्विटजरलैंड की नोवाटिस कंपनी ही बनाती है. यह इंजेक्शन यूएसए में मिलेगा. मगर इसमें बड़ी दिक्कत यह है कि इस इंजेक्शन की एक डोज की कीमत भारत मंगवाने पर टैक्स मिलाकर करीब 22.50 करोड़ रुपए होगी. रायगढ़ सांसद गोमती साय को जब तुरंगा निवासी किसान के पुत्र मासूम छयांक के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को एसएमए टाइप वन स्पाइनल मस्क्यूलर एथापी जैसी दुर्लभ गंभीर बीमारी से ग्रसित 14 माह के मासूम के इलाज हेतु विशेष चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था के विषय को अंकित करते हुए पत्र लिखा.

http://दबंगई के साथ अधिक दर पर बेची जा रही शराब

उन्होने लिखा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ अन्तर्गत मध्यम वर्ग किसान का 14 माह का मासूम छायांक को एसएमए टाइप वन (स्पाइनल मस्क्यूलर एथापी) जैसी दुर्लभ गंभीर बीमारी से ग्रसीत है, जिसका इलाज भारत में संभव नहीं है और ना ही इसकी दवाईयां उपलब्ध है. इस बीमारी से मासूम की जिन्दगी बचाने के लिए जो जोलगेसिया इंजेक्शन चाहिए जिसे स्विटजरलैण्ड की नोवाटिस कम्पनी ही बनाती है. इस इंजेक्सन के अभाव में बच्चे का ईलाज संभव नहीं हो पा रहा. यह बताया गया है कि इस इंजेक्शन की एक डोज की कीमत भारत मगवाने पर टेक्स मिलाकर करीब 22.5 करोड़ रुपए पड़ेगी जो किसान परिवार के लिए संभव नहीं हैं. अतः विशेष चिकित्सकीय सुविधा के तहत् जोलगेंसिया इंजेक्शन उपलब्ध कराकर बच्चे का इलाज की करवाने की कृपा करें.

http://गिल ने हवा में उड़कर लपका बेहतरीन कैच, लोगों ने कहा- ‘सुपरमैन’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now