खल्लारी. शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी के प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विद्यालय में पहुंच विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं से स्कूली बच्चों के अध्ययन कार्यों की जानकारी ली. कक्षा नवमीं से बारहवीं तक कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से शिक्षा व्यवस्था और नैतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक रहने सहित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर, स्कूल के विकास और शिक्षा के स्तर में सुझावों को लेकर चर्चाएं की और छात्रवृत्ति की जानकारी भी ली गई.
http://जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण
इसके साथ ही कक्षाओं में बच्चों व शिक्षकों के साथ स्वच्छता पर भी चर्चा की गई. कुछ बच्चों ने कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड की फीकापन की समस्याएं बताई. कक्षाओं में शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारेश साहू और उपाध्यक्ष मनहरण गुप्ता ने बच्चों को सम्बोधित किया. इस मौके पर फिरोज खान, इन्द्रकुमार चौहान, बैतल पटेल, बरूण यादव और विद्यालय के व्याख्याता सुमन चंद्राकर, लक्ष्मीधर चंद्राकर, मनोज साहू, भूषण सिरमौर, देवकुमार साहू, राजेंद्र चौहान, सरोज सिंह मर्सकोले सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे.
http://INDvBAN : मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक, दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 493/6







