गरियाबंद. एक महिला और पुरूष की लाश नदी किनारे मिली है. पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने साथ में खुदकुशी की है. जानकारी के मुताबिक एक महिला और पुरुष की लाश नदी किनारे मिली. बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वो परमेश्वर मरकाम (37) और ललिता यादव (38) के थे. दोनों ही पास के गांव साहेबिन कछार के रहने वाले थे. पुलिस को वहीं पर डिस्पोजल मे एक तरल पदार्थ भी मिला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो जहरीला पदार्थ पीने से मौत होने का कारण सामने आया है.
http://फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों शादीशुदा थे. ललिता विधवा थी और उसके 4 बच्चे हैं. परमेश्वर के 5 बच्चे हैं. ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि ललिता और परमेश्वर में गहरी दोस्ती थी. दोनों का एक-दूसरे के पास काफी आना-जाना था. रविवार को दोनों साथ में निकले थे. बाद से उनका कुछ पता नहीं था. इस बीच सोमवार को दोनों की लाश मिली. ऐसे में पुलिस को प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://सड़क निर्माण हेतु सूची में नाम नहीं, लोग बोले- क्या हमने ‘उन्हें’ इसीलिए चुनाव जिताया है?







