नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने एक दिन की स्थिरता के बाद मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं, डीजल भी 26 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.23 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 103.63 रुपए और डीजल 95.72 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 97.38 रुपए और डीजल 91.08 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपए और डीजल 92.83 रुपए पहुंच गया है. बता दें 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल 7.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7.45 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है. कई शहरों में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल का भाव 100 रुपए के भी पार है.
http://सड़क निर्माण हेतु सूची में नाम नहीं, लोग बोले- क्या हमने ‘उन्हें’ इसीलिए चुनाव जिताया है?
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://मौनी रॉय ने ‘जलेबी बेबी’ पर किया डांस, अंदाज देख फैंस हुए मदहोश
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










