नई दिल्ली. Samsung Galaxy M32 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है. इसके बेस वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. टॉप वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 16,999 रुपए है. इसकी बिक्री Amazon India, सैमंसग वेबसाइट सहित दूसरे रीटेल स्टोर्स पर होगी. इसकी बिक्री 28 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ऑफर के तौर पर चुनिंदा कार्ड पेमेंट करने पर यूजर्स को 1,250 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है.
http://मौनी रॉय ने ‘जलेबी बेबी’ पर किया डांस, अंदाज देख फैंस हुए मदहोश
ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 चिपसेट पर चलता है. इस फोन में Android 11 बेस्ड OneUI 3.1 दिया गया है. इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है. इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. ये 4G है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कार्डलेस पेमेंट के लिए Samsung Pay Mini का सपोर्ट दिया गया है.
http://दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 125 किमी










