नई दिल्ली. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उन्होने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. मौनी इस वीडियो में काफी हॉट नजर आ रही हैं. मौनी ने ‘जलेबी बेबी’ गाने पर अपनी कमरिया लचकाई है. इस शॉर्ट ड्रेस में मौनी अपनी स्लिम और फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है. इस ड्रेस में वेलेवट फ्रेबिक का इस्तेमाल किया गया है जिसमें सीक्वेंस और मैटलिक थ्रेड्स की कढ़ाई की गई है.
http://सड़क निर्माण हेतु सूची में नाम नहीं, लोग बोले- क्या हमने ‘उन्हें’ इसीलिए चुनाव जिताया है?
इस आउटफिट को डीप नेकलाइन दिया गया है जो इस ड्रेस के स्टाइल स्टेटमेंट को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है. मौनी ने इस ड्रेस के साथ ब्लैक कलर की स्ट्रेपी हील्स कैरी किया है. ऑल ब्लैक लुक में मौनी बला की खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ ग्लैम टोन्ड मेकअप करते हुए आंखों को बोल्ड लुक दिया है. इसके साथ न्यूड लिपस्टिक लगाते हुए बालों को खुला छोड़ा है. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. यूजर्स कमेंट कर वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
http://कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु










