बिलासपुर. एक 3 साल की बच्ची से अनाचार का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के गांव में 18 जून की शाम 3 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शिव प्रसाद (45) पहुंचा और बच्ची को टीवी पर कार्टून दिखाने के नाम पर अपने साथ घर ले गया. इसी बीच बच्ची की दादी उसे तलाश करने निकली. नहीं मिली तो पड़ोसी शिव प्रसाद के घर आवाज लगाई.
http://स्थगन के बावजूद डामर प्लांट सप्ताह भर बाद पुन: प्रारंभ, सीएम से होगी शिकायत
दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने छेद से झांक कर देखा. आरोप है कि शिव प्रसाद बच्ची से अनाचार कर रहा था. बाद दादी ने शोर मचाया और दरवाज पीटा तो शिव प्रसाद बाहर निकला. दादी कमरे में घुसी तो बच्ची बिना कपड़ों के बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी. बाद दादी उसे उठाकर घर लाई और बेटे-बहू को बताया. परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. अगले दिन 19 जून को थाने में FIR दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
http://युवती के साथ 3 बच्चों के पिता का पेड़ पर लटका मिला शव, खुदकुशी की आशंका







