पिथौरा. क्षेत्र में लॉकडाउन हटते ही आम लोगों के सरकारी गाइडलाइन भूलने पर स्थानीय जीवनदीप समिति ने चिंता व्यक्त की है. शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक में चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र ही गाइडलाइन का पालन हेतु प्रशासनिक सख्ती की आवश्यकता पर बल दिया. जानकारी के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक स्थानीय विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में पिथौरा खंड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल ने वार्षिक आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत की. इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.
http://अगले 6 से 8 हफ्तों में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर : एम्स डायरेक्टर
बैठक में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा राकेश कुमार गोलछा ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य अमले की कड़ी मेहनत, जनप्रतिनिधियों के सहयोग और जनमानस की जागरूकता से पिथौरा ब्लॉक में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रभाव में काफी कमी आई है. नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के नेतृत्व में नगर निकाय पिथौरा, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन के सहयोग से स्थापित एकलव्य कोविड केयर सेंटर से अब तक 116 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं इस बात पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया. बैठक में पिथौरा विकासखंड के अन्तर्गत चल रहे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी भी प्रस्तुत की गई. जीवनदीप समिति की अध्यक्षता कर रहे बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने कोविड के इस कठिन समय में स्वास्थ्य अमले के द्वारा दी जा रही सेवा की सराहना की और स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन किया.
http://महंगाई की मार : पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यदाव, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा, विधायक प्रतिनिधि अजय नंद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा, स्वास्थ्य समिति के सभापति विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश कुमार गोलछा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश पात्रे, उप अभियंता सोन उपस्थित रहे. एसडीएम ने समिति की बैठक में कहा कि लॉकडाउन हटते ही लोग लापरवाह हो गए औऱ सरकारी गाइडलाइन भी भूल गए. वर्तमान में सभी स्थानों पर 99 फीसदी लोगों के मास्क उतर चुके हैं. आम लोगों की इस लापरवाही से कोरोना कभी भी फैल सकता है. इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए इस पर शीघ्र ही योजना बनाकर सख्ती से गाइडलाइन का पालन करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं.
आपके मोबाइल में अटैक कर सकता Joker वायरस, इन 8 ऐप्स को तुरंत करें डिलीट https://t.co/e4Xxdp3nt3
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 19, 2021







