আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 125 किमी

Published on: June 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारतीय बाजार में अपने दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए हैं. कंपनी के इन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का नाम HOP Lyf और HOP Leo है. एचओपी LEO की एक्स-शोरूम कीमत 72,500 रुपए रखी गई है. वहीं, HOP LYF की एक्स-शोरूम कीमत 65,500 रुपए है. एचओपी Lyf और HOP Leo ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रेंडी डिजाइन और आकर्षक लुक वाले हैं. दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों को आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है.

http://आपके मोबाइल में अटैक कर सकता Joker वायरस, इन 8 ऐप्स को तुरंत करें डिलीट

HOP Lyf को कंपनी ने Lyf Basic, Lyf और Lyf Extended वेरिएंट्स में पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 125 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है. इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसके साथ ही ये 180 किलोग्राम का भार उठाने में सक्षम हैं और इनमें 19.5-लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इन इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंटरनेट, जीपीएस और मोबाइल ऐप जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. वहीं HOP LEO इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट्स- LEO Basic, LEO और LEO Extended में पेश किए गए हैं. लुक और डिजाइन की बात करें तो यह स्कूटर बोल्ड और स्टाइलिश लुक वाला है.

http://2021 Yamaha FZ-X भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इसके फ्रंट एप्रन लाइफ से काफी अलग है. दोनों स्कूटरों में जो चीजें एक जैसी हैं वे हैं एलईडी हेडलाइट, स्पोर्टी रियर व्यू मिरर, पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और फ्रंट स्टोरेज स्पेस शामिल हैं. दोनों स्कूटरों में सवार और पीछे बैठने वालों के लिए आरामदायक एर्गोनॉमिक्स हैं. इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ड्यूल 2X लिथियम ऑयन बैटरी पैक मिलता है. कंपनी के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रेंज 125 किलोमीटर की है. इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे की है. कंपनी का कहना है कि LEO Extended की इलेक्ट्रिक मोटर 2.7kW तक का मैकेनिकल पावर दे सकती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now