नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा धांसू अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मोनालिसा ब्लैक कलर की वाइट प्रिंटेड शॉर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप में थिरकती दिख रही हैं. इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वह एक पार्क जैसी खुली जगह में बारिश के मौसम का मजा लेते हुए डांस कर रही हैं. इसलिए लोग उन्हें ‘मोरनी’ कह रहे हैं.
http://2021 Yamaha FZ-X भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इस वीडियो में वह हिना खान के लेटेस्ट सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ पर अपनी अदाएं बिखेर रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है- ‘बारिश’ इसके साथ ही उन्होंने बारिश का इमोजी बनाया हुआ है. मोनालिसा ने अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया है. वीडियो को अब कई लोग शेयर कर रहे हैं. वहीं कमेंट बॉक्स में लोग मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों टीवी शो ‘नमक इस्क का’ में नजर आ रही हैं. उनके साथ ही इस सीरियल में श्रुति शर्मा और आदित्य ओझा, विशाल आदित्य सिंह भी काम कर रहे हैं.
http://रिश्वत लेते वीडियो वायरल, टीआई और एएसआई निलंबित










