पंकज साहू, संयोजक छत्तीसगढ़ नागरिक मंच रायपुर
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र व जिला मुख्यालय में शासन-प्रशासन शासकीय आदेश व नियम का पालन कराने में बेबस और असहाय नजर आ रहा है. उनका पॉवर सिर्फ आम नागरिकों के लिए ही दिखता है पर जहां बात किसी राजनीतिक दल की आती है तो उनके पॉवर को सांप सूंघ जाता है. जिसका ताजा उदाहरण सोमवार को महासमुंद विधायक के स्वागत कार्यक्रम में देखने को मिला, फिर गुरुवार को भाजयुमो के विधायक निवास घेराव कार्यक्रम में देखने को मिला. दिन के उजाले में मुख्य मार्ग से रैली की शक्ल में कार्यकर्ता घेराव करने निकल पड़े जिन्हें पुलिस ने रोका पर कोरोना गाइडलाइन के कलेक्टर के आदेश जिसमें किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस प्रतिबंधित है उसका पालन नहीं हुआ.
http://बारात में आईं 2 किशोरियों से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, 3 फरार
उक्त घटनाओं को देखते हुए आम नागरिकों में चर्चा है कि ऐसे आयोजनों में यहां के प्रशासनिक अधिकारी बेबस क्यों हो जाते हैं. संवैधानिक पद पर बैठे विधानसभा सदस्य अपने मुख्यालय व जिले में कानून व्यवस्था क्यों ठीक नहीं करवाते, क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं है. खैर, जो भी है जनता सब देख रही है और 2023 का इंतजार कर रही है ताकि अपनी गलतियों को सुधार सकें. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की भूमिका का धर्म निभाते हुए कांग्रेस विधायक का निवास घेरने निकलकर ढाई साल में शराबबंदी नहीं करने की स्मरण कराने का प्रयास किया है, पर वे भूल गए हैं तो उन्हें भी स्मरण कराना आवश्यक है कि 15 साल सत्ता की बागडोर उनके हाथ में थी तब उन्होने शराबबंदी क्यों नहीं की.
http://वैक्सीन के वेस्टेज पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, बैठक से नदारद सीईओ को नोटिस
खैर, सबसे बड़ा और ज्वलंत मुद्दा अभी मुख्यालय से लगे ग्राम बिरकोनी क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए की खनिज संपदा गर्म रेत का है जो अब भाजपाइयों की तरह ठंडा हो गई है. इस मुद्दे को मीडिया द्वारा प्रमुखता से लगातार उठाया जा रहा है पर अभी तक महासमुंद के भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने संज्ञान नहीं लिया है. इसका कारण जनता जानना चाहती है. जिले और प्रदेश की आम जनता महासमुंद के भाजपाइयों से पूछ रही है कि 50 करोड़ की गर्म रेत मामले में विधायक निवास का घेराव करने कब जाएंगे अथवा नहीं. इसका जवाब भी तो देना होगा या बताएं कि इस गठबंधन को क्या नाम दें?
29 देशों में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट लैंब्डा https://t.co/IUROnSLNmj
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 18, 2021











