আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 Skoda Octavia भारत में लॉन्च, 6.9 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

Published on: June 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Skoda ने अपनी नई जेनरेशन वाली Octavia को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में उतारा है. इनमे बेस स्टाइल ट्रिम और Laurin & Klement (L&K) शामिल हैं. भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपए है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 28.99 लाख रुपए तक जाती है. 2021 Skoda Octavia के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का TSI (टर्बो) इंजन दिया गया है. इसका इंजन 4180 से 6000 आरपीएम पर 188 bhp की मैक्सिमम पावर और 1500 से 3990 आरपीएम पर 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

http://OnePlus Nord CE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इसका इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. यह कार रफ्तार के मामले में भी शानदार है. 2021 Skoda Octavia महज 6.9 सेकंड में 0-100 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है. इसमें 15.81 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. नई Skoda Octavia के डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 4689 मिलीमीटर, चौड़ाई 1829 मिलीमीटर और ऊंचाई 1469 मिलीमीटर है. इसका व्हीलबेस 2680 मिलीमीटर है. नई 2021 स्कोडा ऑक्टाविया में कई बदलाव किए गए हैं. कार के फ्रंट और रियर के साइड का लुक पहले से काफी शार्प बनाया गया है. कार में अपडेटेड बटरफ्लाई ग्रिल डिजाइन और शार्प एलईडी हेडलैंप्स भी शामिल किए गए हैं.

http://Vivo Y73 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now