नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर आधारित बताई जाने वाली फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर की शुरुआत एक टीवी न्यूज से होती है, जिसमें बताजा जा रहा है कि किसी महेंद्र सिंह नाम के फिल्म एक्टर ने अपने घर में खुदकुशी कर ली है. यहां दिखाया गया दृश्य पूरी तरह से वैसा ही है जैसा सुशांत की मौत के बाद खबरों में देखा गया था. इसके बाद हीरो के जीवन के कुछ सीन दिखाए जाते हैं. हीरो का पिता आरोप लगाता नजर आता है कि बेटे के अकाउंट से काफी पैसा इधर-उधर हुआ है. पिता का आरोप कि ये सब अभिनेत्री उर्वशी की वजह से हुआ है, जो उनके बेटे के साथ रहती थी.
http://राहत भरी रिपोर्ट : कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर
इसके बाद ड्रग्स का एंगल और तमाम वही बातें, जो बारी-बारी आपको सुशांत केस की याद दिलाएंगी. इस फिल्म में स्टार कास्ट काफी दमदार ली गई है, सभी किरदार रियल लाइफ में सुशांत से संबंधित लोगों से मिलते-जुलते लिए गए हैं. फिल्म में ज़ुबेर खान और श्रेया शुक्ला लीड किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा कई दिग्गज कलाकार असरानी, शक्ति कपूर, अमन वर्मा फिल्म में हैं. बता दें कि इस फिल्म को सरला ए सराओगी और राहुल शर्मा ने प्रॉड्यूस किया है और दिलीप गुलाटी ने डायरेक्ट किया है.
http://तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई, एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत
https://youtu.be/cCCJUUyl4kw










