अंबिकापुर. दिल्ली के एक युवक ने सरगुजा जिले की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने पास बुला लिया. बाद उसे घर में बंधक बनाकर अनाचार किया. पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया है. दरअसल, आदित्य की दोस्ती कुछ महीने पहले फेसबुक के माध्यम से युवती से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. इस दौरान युवक ने बताया कि वो एक कॉल सेंटर में काम करता है. तुमको भी काम करना है तो आजाओ मैं तुम्हारी भी नौकरी लगवा दूंगा.
http://महिला पार्षद का दावा- वैक्सीनेशन के बाद शरीर पर चिपक रहे बर्तन और सिक्के
बाद युवती नौकरी की चाह में 28 दिसंबर 2020 परीक्षा देने के बहाने दिल्ली चले गई. बाद आरोपी युवती को बस स्टैंड से अपने घर ले आया. फिर उसे घर के कमरे में बंद करके रखता था और उसके साथ 6 महीने से दुष्कर्म करता रहा. इसके अलावा वो उससे घर का काम भी कराता था. इस बीच युवती जब कुछ दिनों तक घर नहीं लौटी तब परिजन भी पता लगाने लगे. बाद उन्होंने युवती के लापता होने की रिपोर्ट 31 दिसंबर 2020 को दर्ज करा दी. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन तोड़ दिया था, जिसके कारण वो अपने परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं दे पा रही थी.
http://ब्लैक फंगस की दवा पर टैक्स नहीं, कोरोना वैक्सीन पर 5% GST बरकरार
एक दिन उसने आरोपी के ही फोन से अपने घर वालों को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी. बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली जाकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया है कि पूरे मामले की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी युवक बीते 6 महीने से घर में बंधक बनाकर अनाचार करता रहा. साथ ही वो युवती को सिगरेट से दागता था. पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
वनभूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में 44 गिरफ्तार https://t.co/ytzLS2q56O
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 12, 2021







