राजनांदगांव. एक महिला पार्षद ने दावा किया है कि वैक्सीनेशन के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई है. उनके शरीर में सिक्के, लोहे और स्टील के बर्तन चिपक रहे हैं. दरअसल, राजनांदगांव में वार्ड नंबर 23 की पार्षद सुनीता फड़नवीस कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी हैं. उन्हें दूसरी डोज 2 मई को ही लगाई गई है. उन्होंने बताया कि सुबह नासिक की खबर पढ़ी थी. उससे देखकर लगा कि खुद पर भी ट्राई करते हैं. बाद पता चला कि बायां हाथ चुंबक की तरह काम कर रहा है. पहले सिक्के चिपका कर देखे. वह चिपक गए तो बर्तन भी चिपकाए. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी महिला पार्षद सुनीता फड़नवीस के घर पहुंच गए.
http://ब्लैक फंगस की दवा पर टैक्स नहीं, कोरोना वैक्सीन पर 5% GST बरकरार
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पार्षद को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के बाद लोहे की वस्तुएं शरीर में चिपकने संबंधी अफवाह फैलने पर तत्काल संज्ञान लिया है. कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जांच के लिए टीम भेजी. जांच के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि वैक्सीन के कारण ऐसा होना नहीं पाया गया है. पसीने या अन्य कारण से ऐसा हो गया है, जो एक समान्य प्रक्रिया है. वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और वैक्सीन लगाने से ऐसा नहीं होता है. उन्होंने इसका खंडन किया है. पार्षद श्रीमती सुनीता फडऩवीस को प्रथम डोज में भी दिक्कत नहीं हुई थी. कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि नागरिकों से अपील की है वैक्सीन से संबंधित अफवाह एवं भ्रम में न आएं. कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाना चाहिए.
http://अब रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन







