আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y73 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: June 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन vivo Y73 को भारत में लॉन्च कर दिया है. भारतीय बाजार में vivo Y73 की कीमत 20,990 रुपए रखी गई है. इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. फोन को डायमंड फ्लेयर और रोमान ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम आदि स्टोर से शुरू हो गई है. वीवो Y73 में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 दिया गया है. फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

http://एम्स के शोध में दावा- डेल्टा वेरिएंट वैक्सीन लेने के बाद भी कर रहा असर

इसके साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है. इस नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. रियर कैमरे से आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे. कैमरे के साथ ऑटो आईफोकस, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, सुपर मैक्रो, मल्टी स्टाइल पोट्रेट जैसे मोड्स मिलेंगे. इस में 4000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और टाईप-सी पोर्ट है. फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

http://श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन को कप्तानी का जिम्मा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now