खरसिया. लड़की को भगा ले जाने से भड़के परिजन ने तांत्रिक की हत्या कर शव जबलपुर जंगल मे छिपा दिया था. सात जून को हुई हत्या का बुधवार को खुलासा हुआ. पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. बुधवार सुबह भूपदेवपुर पुलिस को जबलपुर के जंगल मे एक युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली, पुलिस ने शव बरामद किया. परसदा गांव के सरपंच ने बताया कि कन्हैया राठिया नाम के व्यक्ति ने आकर युवक की हत्या करने की बात को कबूल की है. पुलिस ने रिश्ते में चाचा-भतीजे कन्हैया राठिया व टीकम राठिया को हिरासत में लेकर कड़ी से पूछताछ शुरू की है.
http://श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन को कप्तानी का जिम्मा
आरोपियों ने बताया कि तेंदूडिपा निवासी 19 वर्षीय युवती को पतरापाली निवासी तांत्रिक छोटे लाल सारथी (35) प्रेमजाल में फसाकर भगा ले गया था. सोमवार को कोरबा के सलिहाभांठा से लेकर आ रहे थे. युवती व उसके माता-पिता स्कोर्पियो में थे. बाकी रिश्तेदार छोटे लाल सारथी को बाइक में लेकर आ रहे थे. वहीं जबलपुर गांव के पास आरोपियों ने स्कोर्पियो को आगे भेज दिया और छोटेलाल को जंगल की ओर ले गए. वहां उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शव को पत्तों से ढककर लौट आए. हत्या में चार-पांच अन्य अरोपी शामिल है जिसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है.
जून को हुई थी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट
युवती 27 मई की शाम घर से बिना बताए युवक के साथ चली गई थी. परिजन लगातार खोजबीन में लगे थे. दो जून को परिजन ने भूपदेवपुर थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. बाद युवती का कोरबा में होने का पता चला. परिवार 7 जून को युवती को घर लेकर आय परन्तु इसके पहले छोटेलाल की रास्ते मे हत्या कर दी गई.
http://एम्स के शोध में दावा- डेल्टा वेरिएंट वैक्सीन लेने के बाद भी कर रहा असर
10 सालों से दोनों परिवारों के बीच थे अच्छे संबंध
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 10 सालों से मृतक का उनके घर मे आना-जाना था. युवती उसके सामने ही बड़ी हुई है. बावजूद मृतक ने उनका भरोसा तोड़ा. यही बात उन्हें बार-बार खल रही थी इस कारण परिजन ने मिलकर तांत्रिक छोटेलाल को रास्ते मे सबक सिखाने का सोचा. आक्रोश में आरोपियों ने अपनी हदें पार करते हुए डंडों से पीट-पीट कर छोटे लाल की हत्या कर दी.
सरपंच-पूर्व सचिव ने किया 1.40 लाख रुपए का अवैध आहरण https://t.co/WDQziq9vZn
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 10, 2021
धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, तीन की मौत, दो घायल https://t.co/tUqV4QbL07
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 10, 2021







