আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत पर बनने वाली फिल्म के रोक की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Published on: June 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम ‘न्याय: द जस्टिस’ है. लेकिन ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के ऊपर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी. याचिका में सुशांत के पिता ने किसी को भी फिल्म में उनके बेटे का नाम अथवा इससे मिलते जुलते नाम के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया गया था. अब इस पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. सुशांत के पिता की उस याचिका पर फैसला सुनाया गया, जिसमें उन्होंने सुशांत की लाइफ पर बनने वाली चार फिल्मों के निर्माण और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी.

http://Lamborghini की ये धांसू कार भारत में लॉन्च, 3.5 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

इन फिल्मों में ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘सुसाइड ऑर मर्डर: ए स्टार वाज लॉस्ट’, ‘शशांक’ और एक अनाम फिल्म शामिल है. सुबह 10:30 बजे जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने इस पर फैसला सुनाया. बता दें कि दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है. फिल्म में टीवी एक्टर जुबैर खान सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित किरदार की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका में होंगी. तो वहीं शक्ति कपूर इस फिल्म में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चीफ राकेश अस्थाना का किरदार निभाएंगे.

http://एक ही परिवार के 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now