रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के नेतृत्व में बलौदाबाजार जिले से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की और उनसे उप तहसील भटगांव को तहसील घोषित करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर भटगांव को तहसील बनाए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भटगांव क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कार्यो के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. भटगांव तहसील हो जाने पर इससे काफी सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.
http://राजधानी के बाद अब सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा, सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने दो पैरालंपिक खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए स्वीकृत किए डेढ़-डेढ़ लाख रुपए
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल भेट मुलाकात में प्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है. जनचौपाल में बिलासपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी रोहिनी साहू और कवर्धा के हरिहर सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि थाइलैण्ड में अगले वर्ष 20 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली पैरालंपिक अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर फेसिंग प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है. उन्होंने स्पर्धा में रजिस्ट्रेशन, वीजा, बीमा, खेल किट और आने-जाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने दोनो पैरालंपिक खिलाड़ियों को स्वेच्छानुदान से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की.
http://Apple AirPods Pro भारत में उपलब्ध, जानिए कीमत और फीचर्स






