बालोद. एक युवक ने प्रेमप्रसंग के चलते खुदकुशी कर ली. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने रिंकी नाम की लड़की का जिक्र किया है. उसने रिंकी से किसी बात को लेकर झूठ नहीं बोलने की बात भी लिखी है. वहीं, उसने लिखा है कि लव यू मां, नानी मुझे माफ कर देना मेरे जैसी औलाद किसी को नहीं मिले. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक डौंडी थाना क्षेत्र के पचेड़ा में शेखर ठाकुर (21) ने शनिवार को अपने घर फांसी लगा ली. परिजनों ने उसके शव को पंखे से लटका हुआ देखा.
http://कलेक्टर को नहीं थी जानकारी, रायपुर रोड में शिफ्ट हो गई थी शराब दुकान
बाद इसकी सूचना डौंडी पुलिस को दी गई. पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराकर उसके घर वालों को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि युवक शराब भी पीता था, जिसके कारण उसके घर वाले भी परेशान रहते थे. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में ये बात सामने आई है कि युवक किसी लड़की से प्यार करता था, जब उसने शादी से इंकार कर दिया तब उसने खुदकुशी कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी रिंकी नाम की लड़की का जिक्र है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://केजरीवाल का केंद्र से सवाल- पिज्जा की होम डिलीवरी तो राशन की क्यों नहीं?







