আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेलीबांधा तालाब में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Published on: June 5, 2021
---Advertisement---

रायपुर. तेलीबांधा तालाब में एक युवक की लाश मिली है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक ने तालाब में कूदकर खुदकुशी की है. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर आए कुछ लोगों का ध्यान पानी पर उफनती लाश पर गया. उन्होने इसकी सूचना तेलीबांधा थाने में दी. पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में युवक की पहचान हुई है. युवक का नाम आशीष नागरिया (28) बताया जा रहा है. आशीष रायपुर के गीतांजलि नगर का रहने वाला था. कल शाम 4 बजे से वह घर से लापता था. युवक पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है.

http://स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर, डिप्टी कलेक्टर सहित 3 गंभीर

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून को

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रेडियो कार्यक्रम की 18वीं कड़ी का प्रसारण 13 जून को सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा. इस बार का विषय है- ’’राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार’’. इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए जनता के विचार आमंत्रित हैं. अपने विचार सवाल को अपनी आवाज में एक से डेढ़ मिनट की अवधि में रिकार्ड कर वाट्सएप नंबर 62320-07038 पर प्रेषित किया जा सकता है.

http://बिना अनुमति कोटवारी जमीन पर लगाया डामर प्लांट, आक्रोश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now