जशपुर. अनुकंपा पर नियुक्ति के लालच में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी. युवक और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सन्ना थाना क्षेत्र के रहने वाले महावीर राम सन्ना के ही शासकीय अस्पताल में स्वीपर के पद पर काम करते थे और तीन दिन बाद ही रिटायर होने वाले थे. अक्टूबर 27 को वह मवेशियों के लिए चारा देने चरवाहे के पास ग्राम खाड़कोना गए हुए थे. वापस लौटते समय सुनसान इलाकें में धारधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. मृतक के बड़े बेटे आनंद राम ने सन्ना थाने में इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई.
http://गलत आधार कार्ड नंबर देने पर लगेगा इतना जुर्माना, इन जगहों पर लागू होगा नियम
जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हुई. दरअसल, मृतक का हत्यारा कोई और नहीं उसका छोटा बेटा जीवन साय ही निकला. पिता के सरकारी नौकरी अनुकम्पा के आधार पर पाने के लालच में उसने अपने साले बिरहोर राम व मार्शल राम के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक पालतू मवेशियों को लेकर खड़कोना के जंगल से लौटने के दोरान रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने महावीर के ऊपर कुल्हाड़ी व छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
http://KBC 11 : इस सवाल का जवाब देकर अजीत बनें चौथे करोड़पति, अमिताभ भी हुए मुरीद







