नई दिल्ली. दो दिन बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डी़जलकी कीमतों में गुरुवार और बुधवार को कोई बदलाव नहीं किया गया था. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी कीमतों में पेट्रोल में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपए प्रति लीटर हो गई. वहीं, डीजल 85.66 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल 92.99 वहीं डीजल 100.98 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 88.51 वहीं डीजल 94.76 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 90.38 रुपए वहीं डीजल 96.23 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
http://कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर खाद्य अधिकारी निलंबित
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
http://मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, शहरी गरीबों को मिलेगा सर्वसुविधायुक्त पक्का आवास
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.










