कोरिया. कलेक्टर एसएन राठौर ने श्रीमती अरूंधती राज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, क्षेत्र सरभोका कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मनेन्द्रगढ़ को छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना एवं शासकीय कार्य में अनियमिता एवं लापरवाही बरतने के कारण छत्तीगसढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में श्रीमती अरूंधती राज का मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी खड़गवां जिला कोरिया निर्धारित किया गया है. श्रीमती राज को निलंबन अवधि में निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://धनश्री वर्मा ने ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो
अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन 8 जून तक
कोण्डागांव. जिले के सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल हेतु शिक्षकों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति अस्थाई रूप से की जानी है. इस हेतु प्रत्येक शाला की आवश्यकता के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षक एवं कर्मचारियों में से योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 जून 2021 निर्धारित की गई है. प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन के प्रारूप का अवलोकन जिला शिक्षा कार्यालय के सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर किया जा सकता है.
http://केरल में मानसून की दस्तक, इस साल 101 फीसदी होगी बारिश







