नई दिल्ली. एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पटानी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है. इन दोनों के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए. इतना ही ये नहीं दोनों घर से निकले का वैध कारण पुलिस को नहीं बता सके थे.
http://इस दिग्गज की भविष्यवाणी, रोहित शर्मा WTC फाइनल में ठोकेंगे दोहरा शतक
पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि बीते दिन दोनों के ड्राइव पर निकले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जो काफी तेजी से वायरल हुई. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका था. ईटाइम्स के अनुसार कार में दिशा आगे वाली सीट पर बैठी थीं और टाइगर पीछे सीट पर थे. ड्राइव एंजॉय करते दौरान दोनों को दूसरे राउंड के दौरान मुंबई पुलिस ने रोक लिया. हालांकि पुलिस ने उनका आधार कार्ड चेक किया और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया.
http://SC का केंद्र से सवाल- कब-कब खरीदी वैक्सीन, पूरी डिटेल बताएं










