नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. जून महीने के पहले ही दिन पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 94.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.72 रुपए व डीजल की कीमत 92.69 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. चेन्नई में पेट्रोल 95.99 रुपए और डीजल 90.12 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 94.50 रुपए और डीजल 88.23 रुपए, भोपाल में पेट्रोल 102.61 रुपए और डीजल 93.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
http://Ducati Multistrada 950 S ‘GP White’ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://वित्त वर्ष 2020-21 में 7.3% गिरी GDP, अंतिम क्वार्टर में 1.6% की ग्रोथ










