महासमुंद/सरायपाली. सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनमुड़ा जंगल स्थित पहाड़ के नीचे संचालित महुआ शराब की अवैध भट्ठी पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 315 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. रविवार को थाने में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लंबे समय से उन्हें एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में शराब निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति किए जाने की सूचना मिल रही थी. जिस पर शनिवार को टीम ने ग्रामीणों के वेश में छापा मारा और शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- दो गज की दूरी, मास्क और वैक्सीन ही जीत का रास्ता
पुलिस ने बताया कि आरोपी उपरवारा निवासी श्रीराम राठिया पिता झुनऊ राठिया (40) लंबे समय से महुआ शराब का बनाने का अवैध कारोबार करता था. मौके से दो बड़े-बड़े ड्रम तथा जरकिन में हाथ निर्मित महुआ शराब मिली. जिसमें कुल 315 लीटर शराब कीमती 63 हजार रुपए जब्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है. कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू के मार्गदर्शन व एसडीओपी सरायपाली विकास के निर्देशन में की गई. जिसमें उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, सउनि मुरलीधर भोई, हिमाद्री देवता, अनिल मांझी, चंद्रमणि यादव, दिलीप पटेल, हिरेन्द्र भार्गे, टीकाराम नायक, हितेश साहू, आलोक शर्मा व थाना स्टॉफ शामिल रहे.
http://SBI से कैश निकालने के नियम बदले, अब एक दिन में निकाल सकेंगे इतनी रकम







