আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI से कैश निकालने के नियम बदले, अब एक दिन में निकाल सकेंगे इतनी रकम

Published on: May 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. एसबीआई ने गैर-घरेलू शाखाओं में ग्राहकों द्वारा नकद निकासी की सीमा बढ़ा दी है. इसकी जानकारी SBI ने ट्वीट करके दी है. एसबीआई के ट्वीट के मुताबिक एक दिन में खाते से कैश निकालने की सीमा को बढ़ा दिया है. अब ग्राहक अपने पास के ब्रांच (होम ब्रांच को छोड़कर) से खुद जाकर विड्रॉल फॉर्म से एक दिन में 25 हजार रुपए तक निकाल सकते हैं. बैंक ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस महामारी में अपने ग्राहकों का समर्थन करने के लिए SBI ने चेक और निकासी फॉर्म के माध्यम से गैर-घरेलू नकद निकासी की सीमा बढ़ा दी है.

http://1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

बैंक की ओर से बताया गया है कि ग्राहक अपने सेविंग खाते से दूसरी ब्रांच में जाकर विड्राल फॉर्म के जरिए 25 हजार रुपए तक निकाल सकते है. चेक के जरिए अब दूसरी ब्रांच से 1 लाख रुपए तक निकाले जा सकते है. थर्ड पार्टी (जिसको चेक जारी किया है) कैश निकालने की सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी गई है. एसबीआई ने नए नियमों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है. ये नियम 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेंगे.

http://आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक्ट्रेस युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now