আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुनमुन दत्ता की मुश्किलें नहीं हो रही कम, जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर एक और FIR दर्ज

Published on: May 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो’ की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में उन पर एक एफआईआर दर्ज और हो गई है. एक्ट्रेस के खिलाफ अंधेरी के अंबोली पुलिस स्टेशन में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार प्रतिबंध नियम (एट्रोसिटी एक्ट) 2015 के तहत ये मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपनी यह बात रखते समय वाल्मीकि समाज का अपमान था. मुनमुन दत्ता के खिलाफ जिस वीडियो को लेकर शिकायत की है, वह वीडियो 10 मई को किया है.

http://UAE में खेले जाएंगे IPL-14 के बचे हुए मैच, सितंबर-अक्टूबर में होगा टूर्नामेंट

विरोध के बाध हालांकि मुनमुन दत्ता ने लोगों से माफी भी मांग ली थी, लेकिन बाद भी देश में कई जगह उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. ट्रोसिटी की धारा 3 (प)(1)(त)(5)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया. शिकायत में कहा गया है कि जिस इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल पर यह वीडियो जारी किया गया है, उसके लाखों लोग सदस्‍य हैं और इस वीडियो को देखकर समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और बेइज्‍जती महसूस हुई है. इसलिए मुनमुन दत्‍ता के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार किया जाए.

http://हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला, दो ने भागकर बचाई जान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now