राजनांदगांव. एक 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मोतीपुर क्षेत्र के रहने वाले 5 युवक आकाश देवांगन (26), विजय देवांगन (29), दिनेश रावटे (39), अरुण सिंहा (23) और प्रमोद गोंड (26) पिछले एक साल से 15 साल की किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे. जब आरोपियों ने किशोरी को ज्यादा तंग किया तो उसने अपने परिजनों को बात बताई. बाद किशोरी व उसके परिजनों ने चिखली चौकी में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सभी आरोपी मोतीपुर क्षेत्र में है, जिसके बाद पांचों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. आगे कार्रवाई की जा रही है.
http://7 साल की बच्ची से अनाचार के बाद हत्या, कुएं में फेंका शव
विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु 10 तक आवेदन आमंत्रित
कांकेर. स्वास्थ्य विभाग में ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लड बैंक काउंसलर, हाउस कीपिंग स्टाफ, सिक्यूरीटी पर्सन इत्यादि पदों पर संविदा भर्ती के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर के द्वारा कांकेर जिले के निवासियों से 10 जून 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदक स्वयं उपस्थित होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कांकेर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन की विस्तृत जानकारी कांकेर जिले के वेबसाइट www.Kanker.gov.in पर उपलब्ध है.
http://CSK के खिलाड़ी का बयान- IPL के दूसरे हाफ में गरजेगा धोनी का बल्ला







