नई दिल्ली. शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह किसी पुराने पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही है. वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो सिर पर चुनरी ओढ़कर देसी अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
http://अफ़सरशाही का सामंती आचरण लोगों को कोरोना से ज़्यादा डरा रहा है!
फैंस को शहनाज का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में वह ‘मैंनू देवर दे ब्याह विच नच लैन दे’ पंजाबी सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज गिलको लगातार बड़े-बड़े प्रोजेक्टस मिल रहे हैं. वह जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली है. कुछ समय पहले उनका और बादशाह का नया सॉन्ग ‘फ्लाई’ रिलीज हुआ था.
http://फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज कितने बढ़े दाम










