আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन में थोड़ी छूट से बाजारों और बैंकों में उमड़ी भीड़, कलेक्टर बोले- लापरवाही पड़ेगी भारी

Published on: May 26, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. लॉकडाउन में थोड़ी छूट से बाजारों एवं बैंकों में उमड़ी भीड़ से प्रशासन चिंतित है. इस पर बुधवार को कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी जिलेवासियों से आग्रह किया है कि आप सभी कोविड के गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें नहीं तो और भी भयावह स्थिति निर्मित होगी. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही और हम अपने स्वभाव में परिवर्तन ना करें तो तीसरी लहर आने में जरा भी देर नहीं लगेगी. तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच में इस तरह लापरवाही निश्चित ही हम सब पर भारी पड़ेगी और इसका खमियाजा पूरे समाज को ही भुगतना पड़ेगा.

http://ठेकेदार ने नहीं दी मजदूरी, मजदूरों ने चोरी कर लिया लाखों का सामान

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में देखा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से बाजारों में भीड़ कर रहे हैं. जिससे ना केवल कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन बल्कि हम संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. संक्रमण के विस्तार को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है. प्रत्येक व्यक्ति का भी यह कर्तव्य है कि अपने एवं पूरे समाज के लिए इन नियमों का पालन करें. आप सबके सहयोग एवं लगभग महीने भर से ऊपर लॉकडाउन से जिले में संक्रमण की दर में बड़ी मुश्किल से कमी आई है. जिसे यथासंभव हमें बनाए रखना है. इसके लिए आप सब का सहयोग अति आवश्यक है. आज की स्थिति में जो संक्रमण दर अप्रैल माह में लगभग 46 प्रतिशत था अब वह घटकर महज 4 प्रतिशत रह गया है. इसका यह मतलब नहीं है कि अब कोरोना नहीं होगा.

http://ओड़िशा तट से टकराया चक्रवात यास, कल झारखंड में देगा दस्तक

अगर हमारे बीच कोई एक भी संक्रमित व्यक्ति रहेगा तो उसे 1 से 100 बनने में देर नहीं लगती है. इसके लिए हमें कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ ही कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता एवं साबुन से हाथ धोना, सेनेटाइजर का सतत उपयोग शामिल है. सभी व्यपारियों बंधुओं से भी आग्रह है कि आप अपनी दुकानों में भी अनिवार्य रूप से इन नियमों का पालन करें एवं ग्राहकों को भी प्रेरित करें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now