रायपुर. प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू, महामंत्री प्रवीण साहू के अनुशंसा से प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजिका यामिनी देवी साहू ने पांडुका निवासी लक्ष्मी साहू को समाज सेवा के प्रति उनकी लगन ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है. बता दें कि इससे पहले लक्ष्मी साहू समाज मे विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक वहन करती रही हैं. वही वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष भी हैं.
http://नशे में नागिन डांस करने लगा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
श्रीमती साहू बहुत ही सहज, सरल, मिलनसार, प्रखर वक्ता एवं सामाजिक शुभचिंतक के रूप में जानी जाती हैं. लक्ष्मी साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा ममता साहू, महामंत्री प्रवीण साहू, यामिनी देवी साहू, सरिता साहू, हनुमंत साहू, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष प्यारेलाल साहू शामिल हैं.
http://शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नति दें और संविलियन करें अन्यथा होगा आंदोलन : विजय शर्मा







