गरियाबंद. तहसीलदार करिश्मा वर्मा का सोमवार सुबह कोरोना से निधन हो गया. वो गर्भवती थीं और रायपुर AIIMS में उनका इलाज चल रहा था. करिश्मा के IAS पति चंद्रकांत वर्मा गरियाबंद जिला पंचायत के CEO हैं.25 दिन पहले करिश्मा और उनके पति चंद्रकांत दोनों पॉजिटिव हुए थे. बाद में पति की तबीयत ठीक हो गई, लेकिन करिश्मा की हालत बिगड़ गई. उन्हें 6 मई को AIIMS में भर्ती कराया गया था. चार माह की गर्भवती होने के कारण करिश्मा को कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगाई गई थी.
http://सस्ते सोने में निवेश का शानदार मौका, आज से मात्र इतने रुपए में खरीदें
AIIMS में दाखिल करने के बाद उनकी एक बार एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन हालात में सुधार नहीं था. उनका वहीं इलाज जारी रखा गया. डॉक्टरों की सलाह पर उनका अबार्शन भी करा दिया गया, जिससे काम्पिलिकेशन कम हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पांच दिन से उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी. ऑक्सीजन लेवल गिर गया और बीपी भी लो हो गया था. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थीं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है.







