रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा योजना, आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग के सहायक संचालक, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक प्लानिंग और सहायक संचालक सर्वे के लिए ली गई लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. परिणाम का अवलोकन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर किया जा सकता है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि साक्षात्कार तिथि, समय-सारणी की विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर पृथक से जारी की जाएगी.
http://VIDEO : ‘पति, पत्नी और वो’ का पहला गाना ‘धीमे-धीमे’ रिलीज
280 क्विंटल धान जब्त
धमतरी. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग तथा कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल द्वारा धान परिवहन के संबंध में जांच की गई. इस दौरान दल द्वारा 394 बोरा धान जिसका वजन 280 क्विंटल है, अवैध परिवहन करने पर जब्ती की गई. इनमें अरौद ली. निवासी बलराम सिन्हा से 84 बोरा, ग्राम तासी, जिला कांकेर के भुवनेश्वर सिन्हा से 60 बोरा, चिचबोड़ जिला बालोद के अभय साहू से 100 बोरा और ग्राम सुरा जिला बालोद के मनोज साहू से 150 बोरा धान शामिल है. धान का अवैध व्यापार किए जाने पर इन सभी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है. भविष्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि 15 फरवरी 2020 तक अन्य राज्यों से धान आवक एवं अवैध धान व्यापार/भण्डारण/परिवहन के संबंध में लगातार जांच की कार्रवाई की जाएगी.
http://ट्रक को कर रहा था ओव्हरटेक, चपेट में आकर बाइक चालक की मौत







