नई दिल्ली. उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी बातचीत करते रहते हैं. वह अपने ट्विटर अकाउंट पर फनी वीडियो और फोटोज भी शेयर करते रहते हैं. आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस बार उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वो एक बच्चे का है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- कभी-कभी एक वीडियो आपके पूरे मूड को बदल चकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी छोटे से कुर्सी पर बैठा है. वह रो रहा होता है.
http://छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस नोटिफिएबल डिजीज घोषित
उसे खुश करने के लिए उसके सामने तरह-तरह की खाने की चीजें लाई जाती हैं. लेकिन वह चुप नहीं होता है. बच्चे के सामने प्लेट में नूडल्स लाए जाते हैं, लेकिन वह रोते हुए सिर हिलाता है और उसे खाने से मना करता है. इसके बाद उसे दूध की बोतल दी जाती है. लेकिन वह फिर भी रोता रहता है. इसके बाद फिर नूडल्स लाए जाते हैं लेकिन फिर भी उसका मन नहीं बदलता. आखिर में उसके सामने टेबल पर एक वाइन गिलास में कोई ड्रिंक रख दी जाती है. उसे देखकर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वह उसे देखकर बहुत हंसता है. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.
http://कलेक्टर ने मोबाइल पटका फिर युवक को थप्पड़ जड़ा, वीडियो वायरल होने के बाद मांगी माफी
Sometimes one video can change your entire mood… pic.twitter.com/qoXc3OAYe5
— anand mahindra (@anandmahindra) May 22, 2021










