सूरजपुर. कलेक्टर रणबीर शर्मा की दादागीरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, कलेक्टर शनिवार को शहर में लॉकडाउन के दौरान पुलिस के साथ गश्त पर निकले थे. उन्होने एक बाइक सवार को रोककर बाहर निकलने का कारण पूछा और जवाब सुनने के दौरान ही उन्होंने उस युवक का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और थप्पड़ जड़ दिया. जबकि युवक बार-बार ये कह रहा है कि वो जरूरी काम से घर से निकला था, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की दादी का इलाज सूरजपुर के कोविड अस्पताल में चल रहा है. बताया गया कि युवक अपनी दादी को खाना देकर लौट रहा है. वहीं कलेक्टर के पूछने पर उसने पर्ची भी दिखाई, लेकिन उन्होने एक न सुनी.
http://महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
घटना का वीडियो सामने आते ही बवाल शुरू हो गया. लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि IAS अफसर अपने पद के घमंड में जरूरतमंदों की तकलीफ भूल जाते हैं. तो किसी ने कलेक्टर के इस रवैये को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया. इस मामले को IAS एसोसिएशन ने भी संज्ञान में लिया. आईएएस एसोसिएशन ने ट्वीट कर कलेक्टर के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है. आईएएस एसोसिएशन ने लिखा कि- IAS एसोसिएशन कलेक्टर सूरजपुर, छग के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है. कलेक्टर सूरजपुर का व्यहार अस्वीकार्य है. यह सेवा और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. सिविल सेवकों को सहानुभूति रखनी चाहिए. वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांग ली.
http://अंजलि राघव का गाना ‘सजनी’ रिलीज, दो प्रेमियों की कहानी







