नई दिल्ली. रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. हिंदुस्तान पेट्रोलिम के अनुसार पेट्रोल करीब 18 पैसे महंगा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत लगभग 28 पैसे बढ़ी है. इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 93.21 रुपए और डीजल 84.07 रुपए पर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल 99.49 रुपए और डीजल 91.30 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 94.86 रुपए और डीजल 88.87 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 93.27 रुपए और डीजल 86.91 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
http://अंजलि राघव का गाना ‘सजनी’ रिलीज, दो प्रेमियों की कहानी
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://मुख्यमंत्री ने जिस कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया उसके शिलापट में 7 गलतियां
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










