नई दिल्ली. निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘तुम बेवफा हो’ रिलीज गया है. इस वीडियो में निया एक दम नए अंदाज में नजर आ रही हैं. निया शर्मा इस म्यूजिक वीडियो में अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं. निया और अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘तुम बेवफा हो’ अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. दोनों की जोड़ी इस गाने में काफी खूबसूरत लग रही है. निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी.
http://मौसम विभाग ने जताई आशंका, अम्फान जैसी तबाही ला सकता है चक्रवात यास
ऐसे में जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ फैंस के बीच चर्चा में आ गया. म्यूजिक वीडियो को डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसके निर्माता राज जायसवाल हैं. वहीं गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन ने आवाज दी है. वहीं इस गाने के लिखे हैं कुनाल वर्मा ने लिखे हैं और म्यूजिक कंपोजर पायल देव हैं. गाने को को अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. देखिए गाना-
http://ऑनलाइन शराब की ऑफलाइन कालाबाजारी, अधिकारी दे रहे सफाई










