नई दिल्ली. कोरोनो के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कामकाज के समय में परिवर्तन किया है. एसबीआई ने अब अपनी शाखाओं में कामकाज का समय सुबह 10 से 2 बजे तक कर दिया है. यानी बैंक अब चार घंटे के लिए खोला जाएगा. ऐसे में बैंक की ओर से ग्राहकों को परामर्श दिया गया है कि वह अपने ज्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही निपटाएं और बहुत जरूरी होने पर ही ब्रांच जाएं. बैंक का कहना है कि कोविड-19 की मौजूदा हालत को देखते हुए वह SLBC (स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी) दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है.
http://हवा में 10 मीटर तक फैल सकता है कोरोना वायरस, नई एडवाइजरी जारी
बता दें कि आईबीए के सलाह दी है कि खुलने और बंद होने का नया नियम 31 मई तक प्रभावी रहना चाहिए. कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है. एसबीआई ने शाखाओं में होने वाले कामों को भी सीमित कर दिया है. अब SBI की ब्रांच में सिर्फ ये चार काम होंगे-
1. कैश जमा करना या निकालना
2. चेक की क्लियरिेग
3. ड्राफ्ट, आरटीजीएस और एनईएफटी से जुड़े काम
4. सरकारी चालान से जुड़े काम
http://The Family Man 2 का ट्रेलर रिलीज, एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से है भरपूर
Now, as per SLBC instructions, branch is functioning for rendering customer services from 10 a.m. to 2.00 p.m. Currently, due to covid-19 pandemic, we are rendering following services:https://t.co/zHhBxYeHjj Deposits/Withdrawal
2.Cheque (1/2)— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 18, 2021










