महासमुंद. ग्राम पतेरापाली में हाथी ने अरण्ड निवासी एक वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाला. मृतक का नाम बाबूलाल ध्रुव पिता जेठू राम (60) बताया जा रहा है. यह हाथी के हमले से मौत की सप्ताह में दूसरी घटना है. बहरहाल, वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता प्रदान की है. हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि बुधवार रात बाबूलाल अपने चाचा के घर मेहमान आया था जो रात्रि करीब 8:30 बजे खाना खाने के पहले सड़क की ओर टहलने गया था.
इस बीच रास्ते मे मुर्गी फार्म के पास अचानक हाथी आ गया. हाथी देखकर हड़बड़ाए बाबूलाल ने भागने की कोशिश की पर भाग नहीं पाया और हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला. जबकि बाबूलाल के साथ टहलने निकला युवराज ध्रुव घटनास्थल से भागने में सफल रहा और उसकी जान बच गई. घटना के बाद इसकी जानकारी वन विभाग एवं पुलिस विभाग को दे दी गई. वन विभाग एवं पुलिस के अधिकारी रात में ही घटनास्थल पहुच गए एवं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
http://अंजलि राघव का गाना ‘सजनी’ रिलीज, दो प्रेमियों की कहानी
लगातार तीसरी घटना
श्री सिन्हा ने बताया कि महासमुंद वन परिक्षेत्र में लगातार यह तीसरी बड़ी घटना है. पहली अछोला दूसरी परसाडीह एवमं तीसरी घटना अभी पतेरापाली की है. इनमे दो घटनाएं इस सप्ताह भर के भीतर ही घटित हुई है.
भालू की मौत में व्यस्त रहा वन अमला
ज्ञात हो कि कल घटना के समय वन अमला क्षेत्र के ग्राम गोंगल में हुई एक भालू की शिकारियों के करंटयुक्त जाल में फंसकर हुई मौत के मामले में आरोपियों को पकड़ने छापामार कार्रवाई कर रहा था लिहाजा वन विभाग का ध्यान हाथी की ओर से कुछ समय के लिए हट गया था. जिससे हाथी के लोकेशन का पता नहीं चला और हाथी ने राह चलते वृद्ध को पटक कर मार डाला.
http://कस्टम मिलिंग के धान उठाव में लापरवाही, 28 राइस मिलर्स को नोटिस
25 हजार तात्कालिक सहायता
इधर, वन एसडीओएस एस नाविक ने बताया कि प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं शेष राशि जांच पूरी होने के बाद मृतक परिवार के खाते में हस्तांतरण की जाएगी.
घटना के बाद राजिम मार्ग पर बढ़ा हाथी
परिक्षेत्र अधिकारी एसआर डड़सेना ने बताया कि हाथी बीती रात में ही घटना को अंजाम देने के बाद फिंगेश्वर राजिम की ओर बढ़ गया है हाथी नर है और अकेला ही है.
धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर प्रति एकड़ 10 हजार की इनपुट सब्सिडी देगी सरकार https://t.co/ZAsKaHw0hA
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 19, 2021
‘बोदले की पर्याप्त सुरक्षा, मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराएं’ https://t.co/FwPJfAeXaT
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 19, 2021
डीएपी पर बढ़ी 140% सब्सिडी, किसानों को इस कीमत में मिलेगी खाद https://t.co/1qj17nQECT
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 19, 2021
गांजा तस्करी करते कथित पत्रकार समेत 4 गिरफ्तार https://t.co/odyY2fBtyF
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 19, 2021







