আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

21 को मिलेगी न्याय योजना की पहली किश्त, प्रतिवर्ष धान बेचने वाले किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगी इनपुट सब्सिडी

Published on: May 18, 2021
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 21 मई को आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) की पहली किश्त जारी की जाएगी. किसानों को आदान सहायता के रुप में 9000 रुपए प्रति एकड़ राशि प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2020-21 और आगे प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जाएगी.

http://10वीं बोर्ड का परिणाम कल, स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

वर्ष 2020-21 में जिन किसानों ने धान का विक्रय किया था यदि वे किसान वर्ष 2021-22 धान के बदले अन्य फसल लेते हैं उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रुपए तथा जो पेड़ लगाते हैं उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जाएगी. इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और अन्य पहलुओं पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कल 19 मई को मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक होगी. इसमें वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होंगे. तथा उप समिति की बैठक द्वारा प्रस्तावित विषयों पर आगामी 21 मई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जाएगा.

http://अधिकारी के बोल- विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में व्यापारियों को अंगूठे के नीचे दबाकर रखा था, शिकायत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now