तारेश साहू
खल्लारी. उपार्जित चावल के कोटे में भारी कमी करने पर मोदी सरकार के खिलाफ बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस (ग्रामीण) ने नेशनल हाईवे 353 खल्लारी में राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव के नेतृत्व धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक द्वारिकाधीश यादव ने की. विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर थे. विधायक यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा करेगी उसके लिए हमें किसी के एहसान की जरूरत नहीं है. पर राज्य के साथ छत्तीसगढ़ की सरकार अन्याय भी नहीं होने देगी. मुख्य अतिथि यादव ने अपने उद्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर बताया और कहा कि 15 लाख प्रत्येक के खाते में डालने का वादा, 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार में आज बेरोजगारी का दानव दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है. मोदी की प्राथमिकता चंद व्यापारी और पैसे वाले लोग हैं.
http://VIDEO : शिखर की एक्टिंग देखकर आप हो जाएंगे हैरान, बाला की नकल कर दिखाया टैलेंट
उद्योगपतियों के लिए बनी ये मोदी सरकार ने साढ़े तीन लाख करोड़ व्यापारियों के माफ कर दिए और आज देश भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है. झूठ बोलकर फिर से भारी बहुमत में आई केंद्र की भाजपा सरकार को आम जन से कोई सरोकार नहीं है. दूसरी तरफ जनता के आशीर्वाद से चुनी हुई कांग्रेस की राज्य सरकार गांधी के विचारधारा में चलती हुई समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान की चिंता कर रही है. हमारी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया, 2500 रुपए में धान खरीदा, तेंदूपत्ता का मूल्य 4500 रुपए किया, बिजली बिल हॉफ की, ग्राम को मजबूत करने गौठान को पुनः जीवित कर रहे है क्योंकि हमारी कांग्रेस की सरकार जो कहती है वो करती है. उन्होने आगे कहा कि मोदी जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को फलता फूलता देख यहां से लिए जाने वाले चावल के कोटे में मनमानी कमी कर दी, जिससे धान के भंडारण में समस्या आएगी और प्रदेश में आर्थिक संकट बढ़ाने साजिश की गई ताकि यहां का युवा बेरोजगार नौकरी ना पा सके. ऐसे तुगलकी फैसले के खिलाफ हम जनता की, किसानों की लड़ाई लड़ेंगे. कार्यक्रम का संचालन अंकित बागबाहरा ने किया. कार्यक्रम को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर, महेंद्र चंद्राकर, तेजन चंद्राकर, देवानंद निर्मलकर आदि ने भी संबोधित किया.
http://अक्षय का पहला म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ रिलीज, इमोशनल कर देगी लव स्टोरी
आयोजन में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष भूपेन्द्र मुन्गू ठाकुर, अरविंदर छाबड़ा, कुलवंत खनूजा, चंद्रहास साहू, कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, बागबाहरा नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बघेल, रवि निषाद, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष उत्तम राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कोषाध्यक्ष तारेश साहू, सचिन घरडे, अमरप्रीत छाबड़ा, सेवाराम, मुकुंद सिन्हा, मोहन कुलदीप, प्रमोद चंद्राकर, महेंद्र बंजारे, इंद्रकुमार चौहान, नरेंद्र सिन्हा, मनहरण गुप्ता, चन्दूलाल साहू, यादराम ध्रुव, योगेश बघेल, शानू स्नेहल चंद्राकर, भूपेन्द्र ध्रुव, मुकेश शंकर साहू, कबीर साहू, माखन सोन, सुरेश पटेल, कोमल महानंद, सुफल साहू, नवनीत, देवेश साहू, ललित नारंग, भकराम मांझी, वीरेंद्र शुक्ला, जयंती चन्द्राकार, मनोहर पटेल, रज्जाक खान, तूफान दीवान, तुलसी साहू, राजू चन्द्राकार, राजू यादव, सुरेश सहिस, केशव साहू, कुंजलाल साहू, रमेश साहू, सहजान पाशा, चयन चन्द्राकार, पुनीतराम दीवान, राजेश सोनी, देविका बघेल, भोजराम साहू, शत्रुघन नायक, मिल्लूराम साहू, बरुण यादव, मेहत्तरीन बाई, पुसाई बाई बरिहा, अंजोर, संतोष गुप्ता, राहुल सलूजा, सागर, शेखर चन्द्राकार,क्षबड़ा खान, सेमलिया यादव, नीलकंठ यादव, अखिलेश गिरी, जयंती चन्द्राकर, रज्जाक खान, फिरोज खान, तोषराम साहू, दीपक पटेल रूपेन्द्र गिरी गोस्वामी, संतराम सिन्हा, जगमोहन ठाकुर, ओमप्रकाश साहू सहित अंचल के किसान, कांग्रेसजन, ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे.
Maharashtra BJP President, Chandrakant Patil after meeting Governor Bhagat Singh Koshyari: We will not form government in the state. pic.twitter.com/Bg3zrAwZzU
— ANI (@ANI) November 10, 2019







