আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रायपुर में छूट के साथ 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, आदेश जारी

Published on: May 15, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राजधानी में 31 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. कलेक्टर ने अतिरिक्त छूट के साथ इसका आदेश जारी कर दिया है. इस अवधि में सभी स्थापित मार्केट भी खुल सकेंगे, ऑड-इवन फार्मूले पर दुकानें खुलेंगी. रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, बाकि दिन 5 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी.

http://चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर हाई अलर्ट, 175 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

क्या खुलेगा

50% स्टाफ रोटेशन के साथ सरकारी दफ्तर खुलेंगे. छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को रहने की अनुमति होगी. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मंडियों में या गोदामों में लोडिंग अनलोडिंग का काम होगा. लोक सेवा केंद्र/चॉइस सेंटर शाम 5 बजे तक खोले जाएंगे. कृषि संबंधित बीज खाद कीटनाशक मशीनरी की दुकानें 5 बजे तक खुलेंगी. वाहन मरम्मत, पंचर, स्टेशनरी शॉप, लॉन्ड्री सर्विस, आटा चक्की, पैकेजिंग मैटेरियल संबंधित यूनिट्स 5 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी. गाड़ियों के शोरूम नहीं खुलेंगे लेकिन सर्विसिंग सेंटर खुलेंगे. किराना की दुकानें, डेली नीड्स, फल, सब्जी, अंडा, मछली, मटन, दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी.

बाजार में बनी दुकानें रविवार को छोड़कर आम दिनों में ऑड ईवन नंबर इनके आधार पर खुलेंगी, शाम 5 बजे तक इन्हें खोला जा सकेगा. व्यापारिक संगठनों द्वारा निर्धारित सीरीज के हिसाब से अधिकतम 50% दुकानें, एक-एक दिन के गैप से खुलेंगी. हार्डवेयर, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, एसी, कूलर से संबंधित दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेगी. ई-कॉमर्स जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट पर लगी रोक को हटा दिया गया है, इसकी सर्विस शाम 5 बजे तक मिलेगी. दूध पार्लर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम को 5 से 7:30 बजे तक खोले जा सकेंगे. पेट्स शॉप सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 6:30 बजे तक खुलेंगे.

http://खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था किसान, हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

क्या रहेगा बंद

सभी सुपर मार्केट, सुपर बाजार, सब्जी बाजार, मॉल शोरूम, मैरिज हॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, सिनेमा हॉल, सैलून, ब्यूटी, पार्लर, स्पा, जिम बंद रहेंगे. शराब दुकानों को भी बंद रखा जाएगा सिर्फ ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए होम डिलीवरी की अनुमति होगी. पार्क, रिजॉर्ट, धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे. स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे, सभी प्रकार के सभा जुलूस, प्रदर्शन, सामाजिक धार्मिक, राजनीति का आयोजन पूरी तरह से बंद रहेंगे. पान, सिगरेट, चाट, गुपचुप, फास्ट फूड के ठेले भी बंद रहेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now