আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सस्ता सोना खरीदने का मौका, 17 मई को खुलेगी सरकार की ये स्कीम

Published on: May 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली बिक्री 17 मई यानी सोमवार से शुरू हो रही है. यह 5 दिन तक चलेगी यानी आपके पास 5 दिन बाजार से कम कीमत में सोना खरीदने का मौका है. वित्त मंत्रालय ने बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे. वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई के बीच खरीदी की जा सकेगी और 25 मई को बॉन्ड जारी किए जाएंगे.

http://विधायक की मांग पर पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

वित्त मंत्रालय ने बताया कि सोने के बॉन्ड का दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से जारी दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा. यह दाम निवेश की अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिवस के दौरान 99.9 शुद्धता वाले सोने का औसत भाव होगा. बॉन्ड खरीदने के लिए ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालों को बॉन्ड के दाम में 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलेगी. सॉवरेन गोल्ड बांड की अवधि आठ सालों की होगी, इसमें पांच साल बाद अगले ब्याज भुगतान की तारीख पर बॉन्ड से निवेश निकालने का भी विकल्प होगा. इसमें आप 1 ग्राम सोने की खरीदारी से शुरुआत कर सकते हैं.

http://कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल, उप अभियंता निलंबित

कोई भी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) अधिकतम 4 किलोग्राम मूल्य तक का बॉन्ड खरीद सकता है जबकि ट्रस्ट और समान संस्थाएं के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा है. बॉन्ड खरीदने के लिए KYC का होना जरूरी है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना जरूरी है. निवेशक ये बॉन्ड ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज से आप इसकी खरीदारी कर सकते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now